Chhattisgarh

सरंपच ने बुजुर्ग के परिवार के साथ की मारपीट, पेशाब पिलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के बनुवापारा गांव में जादू टोना के शक में सरंपच द्वारा वृद्ध दंपत्ति और उसके बेटों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सरपंच और उसके सहयोगी पर बुजुर्ग को पेशाब पिलाने का भी आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को बनुवापारा निवासी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीबन साढ़े 12 बजे बुजुर्ग अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ घर पर सोए हुए थे, तभी सरपंच प्रेमसिंह अपने बेटे और अन्य सहयोगी के साथ उसे उठाया। इसके बाद जादू टोना का आरोप लगाकर पूरे परिवार वालों की पिटाई कर दी। पीड़ित के मुताबिक उसे एक बोतल में लेकर आए पेशाब भी पिलाया।

घायलों का अस्पताल में इलाज

मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मारपीट से घायलों के उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। देवभोग पुलिस ने सालेभांठा सरपंच प्रेमसिंह गोड, सरपंच पुत्र देवानंद गोड, सहयोगी टेकराम और जानकराम के खिलाफ टोनी प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!