BilaspurChhattisgarh

प्रयागराज जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत 40 घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बता दें कि बस बिलासपुर से प्रयागराज जा रही थी। इस दौरान बस केंदा घाटी में गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है, 40 लोग घायल बता रहे है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

Related Articles

तेज रफ्तार में थी बस

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर छपरा मोडनार पेंड्रा के पास हुआ है। बता दें कि बस की तेज रफ्तार के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पेड़ के बीच अनियंत्रित होकर के पलट गई। जिससे बस में बैठे 40 यात्रियों को हल्की चोटे आई और इसमें से 12 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस भयानक हादसे में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

इस हादसे के बाद मौके पर लाेगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं तीन लोगों को सिम्स रेफर किया गया है, जिनकी हालत गंभीर बानी हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!