ChhattisgarhRaipur

जाति सूचक गाली और जान से मारने की दी धमकी, थाने में पहुंचा मामला

रायपुर। राजधानी से लगे ग्राम छछानपेरी में युवक के साथ मारपीट करने और काम से भाग देने का मामला सामने आया है। वहीं आरोपियों ने पीड़ित युवक के साथ जाति की और जाती सूचक गली भी दी है।

मामले की शिकायत थाना अभनपुर में की गई साथ ही ग्रामीणों ने राजधानी के विशेष थाने में आरोपी अन्नू तारक और वेध प्रकाश के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

मीडिया को जानकारी वही अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री लोक मणि कोसले ने बताया की आज सुबह रोज की तरह लगभग 9.30 बजे ग्राम कोलर के चौक के पास युवक तारकेश्वर मनहरे पहुँचा तो वहाँ के अन्नू तारक नामक व्यक्ति एवं वेद प्रकाश साहू के द्वारा उसे अब कहाँ जा रहा है कौन से गाँव का है कहकर बोला तो युवक ने कहा मैं छछानपैरी में रहता हूँ। कहकर बताया तो युवक के गाल पर एक झापड़ मारा और बोला तुम लोग साले चमार छानपैरी गाँव के कोई भी लोग कोलर में नज़र नहीं आना कहकर माँ बहन की गाली दी गई।

जिसको लेकर आज सभी हम लोग सतनामी समाज के लोग आज रायपुर के अनुसूचित जनजाति थाने पहुंचे है और कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे.वही अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम लोग हड़ताल करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!