Chhattisgarh

CG विधानसभा बजट सत्र का 7वां दिन: स्मार्ट सिटी और सिरपुर महोत्सव के खर्च पर सदन में उठेंगे सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है और सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। आज की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही कई अहम प्रश्नों के जवाब सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

Related Articles

सदन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे।

इसके अलावा विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव में हुए आय-व्यय को लेकर सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे। इस मुद्दे पर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी जाएगी।

सत्र के दौरान सभापति अमर अग्रवाल विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे। वहीं विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम और संदीप साहू सदन में याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।

इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!