Bhilai-DurgChhattisgarh

CG ACCIDENT : ट्रक ने तीन कारों और दो बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत

दुर्ग। जिले में पोटिया रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक सड़क किनारे खड़ी तीन कारों को टक्कर मार दी। फिर दो बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में बीस साल की लड़की की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

जानकारी के अनुसार ट्रक सीजी 07 एच 2107 जो काफी तेज रफ्तार में दुर्ग से पुलगांव की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था और गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन ने पहले पोटिया में अंग्रेजी शराब दुकान के पास रॉन्ग साइड आकर वहां खड़ी दो बाइक को रौंदा फिर एक कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया जो वहां मौजूद बिजली पोल से जा टकराई। इस दौरान वहां खड़ी बाइक भी ट्रक के नीचे आ गई। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे में दो युवकों को चोंट आई है वहीं रेंगा कठेरा निवासी ज्योति की मौत हो गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!