BilaspurChhattisgarh

CG Crime : दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के इमलीभाठा इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एक का शव सड़क पर तो दूसरे का झाड़ियों में मिला है। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार तिलक नगर चांटापारा निवासी राजेश रावत (23) तहसील ऑफिस के साइकिल स्टैंड में काम करता था। बताया जा रहा है कि राजेश सरकंडा के इमलीभाठा निवासी अपने दोस्त से मिलने बुधवार रात अपनी बाइक से गया था। राजेश बाइक में सवार होकर इमलीभाठा पहुंचा। वहां खड़े कुछ लड़कों से पता पूछने पर युवकों ने विवाद करते हुए राजेश को गाली देना शुरू कर दिया। उसके मना करने पर बदमाशों ने उसे मारने के लिए दौड़ाया, जिस पर वह बाइक छोड़कर भागने लगा। इस बीच युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

देर रात हुई हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान की और उसके परिजन को घटना की जानकारी दी। साथ ही हमलावरों की जानकारी जुटाई, तब पता चला कि मोहल्ले के बदमाश यहां बैठे रहते हैं। उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया होगा। इसी आधार पर बदमाशों की तलाश की गई और छह युवकों को दबोच लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!