ChhattisgarhBhilai-Durg

CG CRIME : मछली मार्केट में खून से लथपथ मिली व्यापारी की लाश, सीने पर पत्थर पटक कर हत्या

भिलाई। भिलाई पावर हाउस मछली मार्केट में एक शख्स की हत्या कर दी। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई पर लगाया जा रहा है। छावनी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर शकील से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक 48 साल का मो. फिरोज पुत्र मो. वकील चिल्हर मार्केट में मछली बेचने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। फिरोज रोज की तरह गुरूवार को भी रात में खाना खाकर मछली मार्केट में छोटेलाल चौधरी के गोदाम के सामने सोया था। गुरूवार सुबह लोगों ने फिरोज की खून से लथपथ लाश देखी। उसके सीने में किसी ने बड़ा से पत्थर पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में परिजनों ने शकील पर हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस शकील को पकड़कर थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आसपास के लोगों ने बताया कि मो. फिरोज का उसके छोटे भाई शकील से पारिवारिक विवाद था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा व मारपीट हो चुकी है। फिरोज छावनी थाने में शकील के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा चुका है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!