ChhattisgarhRaipur

RAIPUR ACCIDENT : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में दो बड़े सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार गिरौद गांव के संगवारी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने 2 अज्ञात बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला धरसीवां की सिलतरा चौकी इलाके का है।

वहीं दूसरे हादसे में रिंगरोड नंबर 1 सरोना स्थित जीप शोरूम के सामने पैदल जा रहे युवक को एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। जिससे राहगीर की मौके पर मौत हो गई है। मामला डीडी नगर थाना इलाके का है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!