ChhattisgarhKorba

CG CRIME : प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, इस कारण दिया हत्या को अंजाम

कोरबा। जिले में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। हत्या से पहले दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए, इसके बाद युवक जाना चाहता था। लेकिन महिला उसे रोक रही थी। इस दौरान महिला ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसी बात से युवक नाराज हो गया और उसने महिला की फावड़ा मारकर जान ले ली। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 35 साल की शादीशुदा महिला का दमदहा रामपुर के रहने वाले 19 साल के युवक समारू गोड़ से अवैध संबंध था। महिला के 3 बच्चे भी हैं। 10 सितंबर को महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। उसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी समारू को बुलाया था। उसने अपने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया था। दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। जिससे बच्चे बाहर ना आ सकें।

इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने साथ में मुर्गा खाया और शराब पी थी। उसी रात को दोनों ने संबंध भी बनाया था। फिर रात को करीब 3 बजे युवक वहां से जाना चाहता था। लेकिन महिला उसे रोक रही थी। महिला ने उसके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वो नहीं जा सके। बस इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने महिला के सिर पर फावड़ा से वार कर उसकी जान लेली।गाने

घटना के बाद युवक लाश को छिपाने के लिए पड़ोस के घर में घसीटता हुए ले गया, लेकिन उसी वक्त वहां रहने वाले शख्स ने उसे शव को ठिकाने लगाते देख लिया। ये देखकर युवक वहां से भाग निकला था। जिसके बाद पड़ोसी ने ही आस-पास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर युवक की तलाश की गई। तब युवक पुलिस को गांव से ही मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!