Chhattisgarh

CG- राजिम मेले में ड्यूटी पर तैनात जवान का मिला शव, हत्या की आशंका

गरियाबंद। राजिम मेले में ड्यूटी से लापता हुए नगर सैनिक का सोमवार को शव संदिग्ध परिस्थितियों में खोलीपारा इलाके में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जगदलपुर से नगर सेना के 20 जवानों के साथ महेश ठाकुर राजिम मेले में ड्यूटी के लिए आया हुआ था। महेश ठाकुर अचानक ड्यूटी से गायब हो गया था। नगर सैनिक महेश ठाकुर पिता अनिरुद्ध ठाकुर उम्र 36 वर्ष का शव नवापारा थाना क्षेत्र के खोलीपारा इलाके में रेलवे पटरी के पीछे एक खेत में 4 मार्च को मिला है। सैनिक को पेंट व टी शर्ट में 29 फरवरी को मेला परिसर में देखा गया था, लेकिन अचानक हाजिरी में गायब दिखने लगा। 1 मार्च को ही पुलिस ने सैनिक की फोटो जारी कर अपने विभागीय वाट्सएप ग्रुप में फोटो डालकर तलाशी शुरू कर दिया था।  राजिम में जब प्रशासन 4 मार्च को सीएम साय के आगमन में जुटा था, इसी बीच नवापारा थाना क्षेत्र से शव मिलने की सूचना मिली।

सूचना पर नगर सेना कमांडेड पुष्पराज अमले के साथ मौके पर पहुंचे। जगदलपुर फोटो भेजकर गुम सैनिक के परिवार को सूचना दी। नवापारा पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाहार भेज दिया था। आज सैनिक के परिजनों ने मेकाहारा पहुंचकर शव की शिनाख्त की। नवापारा थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि शव तीन दिन पुराना भी बताया जा रहा है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी मौत की कारण का पता नहीं चल पाया है। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!