ChhattisgarhKanker

CG : नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके के जूंगड़ा गांव के एक शख्स की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली है। जूंगड़ा निवासी सनकू राम गोटा की 26 जून को लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।

Related Articles

अब हत्या के सप्ताह भर बाद नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा-आलपरस मार्ग में बैनर पोस्टर लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने मुखबिरी की शक में हत्या करना स्वीकार किया है। बैनर में लिखा है कि पार्टी का समाचार कोयलीबेड़ा थाने में देने के कारण मौत का घाट उतारा गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!