ChhattisgarhKanker

CG NEWS : मुर्गे की लालच में तेंदुए ने गंवाई जान, तार में फंसकर हुई मौत

कांकेर। सिंगारभाट गांव में मुर्गे का शिकार करने पहुंचे तेंदुए की तार में फंसकर मौत हो गई। मंगलवार तड़के सुबह तेंदुआ बस्ती में मुर्गे का शिकार करने आया था इसी दौरान वो तार में फंस गया था। काफी देर तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई।

Related Articles

सिंगारभाट गांव पहाड़ी से सटा हुआ है। पहाड़ी के जंगल में काफी संख्या में तेंदुए हैं, जो खाने की तलाश में गांव में आ जाते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भी एक तेंदुआ मुर्गे का शिकार करने गांव में दाखिल हो गया। इस दौरान मुर्गे को पकड़ने के चक्कर में वो दीवार और जाली के बीच फंस गया। उसका शरीर वहां रखे तार में उलझ गया।

तेंदुए को घर में देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसके रेस्क्यू की कोशिश शुरू की। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को तार से अलग किया। तब तक उसकी जान चली गई थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!