ChhattisgarhKanker

CG NEWS : गैंगरेप मामले का बर्खास्त सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने बिलासपुर से धर दबोचा

कांकेर। गैंगरेप मामले में फरार मुख्य आरोपी बर्खास्त सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकरी के अनुसार, एक युवती के साथ गैंगरेप के बाद से आरोपी फरार था। वर्ष 2021 में भानुप्रतापपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी एवं उसके तीन साथियों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद से मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार था।

भानुप्रतापपुर पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। बर्खास्त पुलिस उप निरीक्षक किशोर तिवारी के इस कृत्य से छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग पर भी एक बदनुमा दाग लगा था। वहीं आदिवासी वर्ग ने प्रदेश स्तर पर उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। उसकी गिरफ्तारी से राज्य सरकार को भी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार थाना भानुप्रतापपुर में एक नाबालिक बालिका ने उपस्थित होकर एफआईआर करवाई थी कि वह 29 मार्च सन 21 को वह भानुप्रतापपुर निवासी पूजा ठाकुर के घर रात को रुकी थी। वहां सुनीता साहू व पूजा उर्फ ऋतु कुमेटी भी थी। तभी तीन युवक आधी रात को उसके घर पहुँचे और पूजा ठाकुर ने घर का दरवाजा खोल कर उन्हें घर मे घुसा लिया। फिर तीनों ने मिलकर पूजा ठाकुर , सुनीता साहू व ऋतु कुमेटी के सहयोग से उसके साथ गैंगरेप किया हैं। पुलिस ने मामले में पूजा ठाकुर समेत किशोर तिवारी, मनोज सिंह, विकास हरदानी, पूजा उर्फ ऋतु कुमेटी व सुनीता साहू के खिलाफ पॉक्सो व एक्ट्रोसिटी समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया था।

वहीं गैंगरेप मामले की एक फरार आरोपी पूजा ठाकुर की तलाश पुलिस कर रही हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!