ChhattisgarhRaipur

RAIPUR BREAKING : मरीन ड्राइव में डूबा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब (Marine Drive) में एक युवक ने कूदकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि तालाब के मुहाने पर युवक बैठा हुआ था, तभी अचानक उसने तालाब में छलांग लगा दी। कोई कुछ समझ पाता तब तक युवक गहरे पानी में चला गया।

जिसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तेलीबांधा थाने की पेट्रोलिंग टीम पहुंची। वहीं युवक को निकालने के लिए कुछ गोताखोर को पानी में उतारा गया और एंबुलेंस को कॉल किया गया। फिलहाल शव अभी तक नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!