ChhattisgarhRaipur

CG- आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद स्कूल का गिरा छत, बाल-बाल बचे बच्चे..

Related Articles

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के आमापारा स्थित आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के छत का प्लास्टर गिर गया है। इस दौरान घटना के शिकार होने से बच्चे बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है जब घटना घटी उस समय स्कूल बंद था।

जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के लाइब्रेरी के सामने के छत का प्लास्टर गिर गया। जिससे छात्रों में हड़कंप मच गया और हादसे का शिकार होने से स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे। स्कूल के प्राचार्य राकेश गुप्ता ने बताया स्कूल बंद था तभी फॉल सीलिंग गिरा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!