Bhilai-DurgChhattisgarh

CG : दो इंजीनियरिंग छात्र एनीकट में नहाते समय तेज बहाव में फंसे, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

दुर्ग। जिले के महमरा एनीकट में दोस्तों के साथ घूमने गए दो इंजीनियरिंग छात्रों की डूबने से मौत हो गई। एनीकट में नहाने के दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में आ गए और देखते ही देखते दोनों गायब हो गए। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला गया। घटना पुलगांव थाना के अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भिलाई के शांति नगर सुपेला निवासी हर्षित कुमार और महासमुंद निवासी सुनील साहू अपने बैच के अन्य दोस्तों के साथ महमरा एनीकट घूमने गए थे। नहाने के दौरान सुनील और हर्षित डूब गए। 3 घंटे बाद दोनों की लाश मिली। मौके पर पहुंची अंजोरा पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हर्षित फर्स्ट ईयर और सुनील सेकंड ईयर का छात्र था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!