ChhattisgarhJashpur

CG : जंगल में पुटु बीनने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुटु बीनने के लिए जंगल गए बुजुर्ग पर हाथियों ने हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के शव को जंगल से बरामद किया गया है।

नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखराटोली गाँव के खेगनाकुचा जंगल में सुभाष यादव (60 वर्ष) मंगलवार को पुटु बीनने गया था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह सुभाष के परिजनों ने उसकी खोज शुरू की तो जंगल में सुभाष का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!