ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की संभावना…बस्तर में रेड अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम तैयार हो गया है, जिसका असर 3 से 4 दिनों तक रहेगा। हालांकि इस सिस्टम से सबसे ज्यादा बारिश बस्तर संभाग में ही हो रही है।

Related Articles

वहीं बस्तर में अगले 24 घंटो के अंदर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर समेत कई जिलों में कल देर रात ताज बारिश हुई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है।

बता दें कि नारायणपुर जिले में कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है और आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है और यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों के अलावा रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।

बता दें कि मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही प्रदेश भर में हल्की बारिश भी हुई। रायपुर में तो दिन में हल्की गर्मी व उमस भी रही, देर शाम हालांकि मौसम का मिजाज बदला और रायपुर सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश के भी आसार है। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून की लेटलतीफी के चलते एक जून से लेकर अभी तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों ने अब प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!