ChhattisgarhRaipur

BJP में बदलाव : कवर्धा जिला अध्यक्ष समेत इन पदों पर हुई नियुक्तियां…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पार्टी में नई नियुक्तियां की है। कवर्धा के अनिल सिंह ठाकुर को प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। श्री साव ने जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्रियों की सूची जारी की है।

वहीं कवर्धा जिले में भी भाजपा में बड़ा फेरबदल हुआ है। अशोक साहू को कवर्धा जिले का नया भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। संतोष पटेल को कवर्धा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कांति गुप्ता को भी कवर्धा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!