Chhattisgarh

राजधानी पहुंची छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा,कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के स्थल का किया निरीक्षण

नया रायपुर के राज्योत्सव मैदान में होने वाले कांग्रेस के महाधिवेशन की तैयारियों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों को अधिवेशन की तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए. प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है, ये बहुत खुशी की बात है. अधिवेशन में 10 हजार से ज्यादा लोगों का आना एक ऐतिहासिक बात होगी.

देश-विदेश के कांग्रेसजन आयेंगे. यहां से कांग्रेस पार्टी की मजबूती का संदेश लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को मेजबानी का मौका मिला है. सफल मेजबानी के लिए सब मिलकर काम करेंगे. हमारी सरकार को प्रदेश में चार साल हो गए हैं. इस बात पर गर्व होता है कि छत्तीसगढ़ की स्कीम देशभर के लिए मिसाल बनी है. भाजपा का गुजरात मॉडल खोखला हो गया है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!