ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : केंद्रीय जेल पहुंचे चीफ़ जस्टिस सिन्हा…सभी बैरकों का किया निरीक्षण

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा रायपुर स्थित पहुना गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय सहित अधीनस्थ न्यायालयों के विभिन्न विषय जो कि शासन के समक्ष लंबित है,

Related Articles

उन पर औपचारिक चर्चा हुई। उपरोक्त मीटिंग के तुरंत बाद मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा औचक निरीक्षण हेतु केन्द्रीय जेल, रायपुर पहुंचे और वहां उन्होंने पुरूष बंदीगृह के सभी बैरकों का निरीक्षण किया तथा महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया। उनके द्वारा जेल के अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। जेल में स्थायी रूप से चिकित्सक की नियुक्ति होना पाया गया। चिकित्सक से उन्होंने बंदियों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा व दवाईयों की जानकारी ली तथा बंदियों से भी इस संबंध में पूछताछ की गई।

चीफ़ जस्टिस ने जेल में वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम, विधिक प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। जेल की केन्टिन, बंदियों द्वारा संचालित प्रिटिंग प्रेस, सिलाई बुनाई कक्ष, शिक्षा केन्द्र इत्यादि का भी निरीक्षण किया। बंदियों से बातचीत करते हुए जानकारी प्राप्त की कि उन्हें जेल मेन्युअल के अनुरूप सुविधाएँ मिल रही है या नहीं। बच्चों के साथ रहने वाले महिला बंदियों के बारे में उन्होनें जेल अधीक्षक से महिला बंदियों के बच्चों को मिलने वाली सुविधाएँ जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास हेतु व्यवस्था की जानकारी ली। जेल अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि जेल में पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई हेतु शासन से मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित है, जिसमें संस्कृत की शिक्षा भी दी जा रही है।

मुख्य न्यायाधीश द्वारा स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। जेल में शिक्षा, स्वास्थ्य व साफ-सफाई की सुविधा पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय वहां जेल अदालत चल रही थी। भूपेन्द्र कुमार वासनीकर, सीजेएम रायपुर द्वारा प्रकरणों में सुनवाई की जा रही थी।

उन्होने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी बंदी की अपील न्यायालय के समक्ष दो बार प्रस्तुत की गई है तो उस विषय की जानकारी त्वरित रूप से संबंधित न्यायालय को अवगत कराये। साथ ही उनके द्वारा यह भी जानकारी ली गयी कि कितनी बंदियों को विधिक सेवा प्रदान की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!