ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर काटा 150 फीट लंबा केक, 65 लोगों की टीम ने तैयार किया 430 किलो वजनी केक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 63वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने जन्मदिन की बधाई देकर लंबी उम्र की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फोन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए जन्मदिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!