ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान ईश्वर लाल के घर में किया भोजन

लाखड़ी भाजी, अमाड़ी का चटनी, कुम्हरा का भजिया का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दोपहर का भोजन किसान श्री ईश्वरलाल रामा के घर में किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दोपहर का भोजन किसान श्री ईश्वरलाल रामा के घर में किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दोपहर का भोजन किसान श्री ईश्वरलाल रामा के घर में किया

भेंट-मुलाकात के क्रम में आज ग्राम चिल्हाटी पहुंचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दोपहर का भोजन किसान  ईश्वरलाल रामा के घर में किया। घर पहुंचने पर  ईश्वरलाल और उनके परिवारवालों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके  के साथ किया गया। मुख्यमंत्री को कांसे की थाली में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन परोसा गया। परोसे गए लाखड़ी भाजी, अमाड़ी का चटनी, कुम्हड़ा का भजिया, जिमी कांदा, गोभी भाजी, कोचई पत्ता का बखोरी और पपीता का बड़ा का मुख्यमंत्री ने बड़े सादगी के साथ  ग्रहण किया। उन्होंने ईश्वर लाल के परिवार को स्नेह के साथ भोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के साथ संसदीय सचिव  इंदरशाह मंडावी विधायक  छन्नी चंदू साहू ने भी भोजन ग्रहण किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!