ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोपहर का भोजन किसान के घर किया

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जैजैयपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छपोरा में किसान वेदराम साहू जी के यहां दोपहर भोजन के लिए पहुंचे। वेदराम साहू व उनकी पत्नी खीक बाई, बेटा-बहू शिव व छतबाई, पोती कुमारी पुष्पा ने छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार घर के मुख्य द्वार पर चावल आटे का चौक पुरकर और कलश रखकर मुख्यमंत्री की आरती की साल श्री फल भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के साथ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विधायक रामकुमार यादव साथ हैं। यहां भोजन पर मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा अनुसार फूलकांस के बर्तन में परोसा गया।

Related Articles

छत्तीसगढ़िया व्यंजन जिमी कांदा, लाल भाजी गुमी भाजी, चावल आटा का चीला, बिजौरी इड़हर की सब्जी विशेष रूप से परोसा गया। इसके अलावा गांव में ही उत्पादित फूटू (मशरूम), पनीर की सब्जी भी परोसी गई है। मुख्यमंत्री के साथ किसान वेदराम साहू, उनके पुत्र शिव कुमार, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, चोलैश्वर चन्द्राकर, राघवेंद्र सिंह भी भोजन कर रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!