ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह का भगवान राम के ननिहाल में किया स्वागत, ‘आदिपुरुष’ को बैन करने की मांग की

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत है। साथ ही विनम्र निवेदन करता हूँ कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें। जय सिया राम…

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!