ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली दौरे पर

रायपुर : सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। वे शाम 4 बजे विमान से रवाना होंगे। सीएम बघेल की वापसी अभी तय नहीं लेकिन बताया गया है कि वे रविवार रात लौट आएंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम बघेल आज दोपहर 12 बजे विवेकानंद विद्यापीठ, रामकृष्ण परमहंस नगर कोटा रायपुर में आयोजित विवेकानंद राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भाग लेंगे।

Related Articles

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 01 बजे पिकाडली होटल में गढ़ गे नवा छत्तीसगढ़ -इंडिया न्यूज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 2.10 बजे शहीद स्मारक भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात् शाम को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!