भगवान बुद्ध की जयंती पर भोंगापाल में बुद्ध महोत्सव, मुख्यमंत्री साय ने दी 94 करोड़ की सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में भगवान बुद्ध की जयंती पर भव्य बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 94 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी।
- Coronavirus disease 2019April 21, 2026
- Szukasz gry? Sprawdź ofertę Polska KasynoApril 21, 2026
- Szukasz gry? Sprawdź ofertę Polska KasynoApril 21, 2026
- Szukasz gry? Sprawdź ofertę Polska KasynoApril 21, 2026
- Szukasz gry? Sprawdź ofertę Polska KasynoApril 21, 2026
मुख्यमंत्री साय ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भोंगापाल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत बस्तर की पहचान है। सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और पिछले डेढ़ वर्षों में इसका ठोस परिणाम भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियों को राज्य सरकार ने प्राथमिकता से पूरा किया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भोंगापाल को सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपये, सांस्कृतिक दलों के लिए पहनावा व ढोल-मांदर हेतु सहायता राशि, और महोत्सव आयोजन के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही, पलेना और परोदा नदी पर पुल निर्माण की भी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीबों के लिए 18 लाख आवासों की योजना शुरू की गई है, जिसमें नक्सल पीड़ित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 15 हजार आवास शामिल हैं। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में हर पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।
बुद्ध महोत्सव भोंगापाल में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, बौद्ध धर्मगुरु व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन में बौद्ध धर्म की विरासत और बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
