ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री ने अमर जननायक बिरसामुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर, 14 नवंबर 2022  : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने महान आदिवासी जननेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बिरसा मुण्डा जी ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। वे वास्तव में एक जननायक थे।  आदिवासी समुदाय उन्हें भगवान की तरह पूजता है। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!