ChhattisgarhMahasamund

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना : सत्यनारायण पटेल को मिला योजना का आर्थिक लाभ

महासमुंद 5 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम जलकी निवासी श्रमिक  सत्यनारायण पटेल के खाते में 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हो गई है। यह योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरु की गई है। इस योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। श्रम अधिकारी श्री जी.के. पांडेय ने बताया कि जिले में इस योजना में 376 श्रमिक सियान पंजीकृत है।

अब तक परीक्षण उपरांत 244 श्रमिक सियान को 20-20 हज़ार की एकमुश्त राशि प्रदाय की गई है। शेष श्रमिक सियान के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।

 श्रमिक श्री सत्यनारायण पटेल ने बताया कि वे खेती-मजदूरी का काम करते है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की जानकारी मिली और श्रम विभाग में इसका आवेदन किया। श्रम विभाग के सहयोग से सहायता राशि 20 हजार रुपए उनके बैंक खाते में आ चुका है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की उम्र में निर्माण मजदूरी में शरीर भी ज्यादा मजदूरी करने अक्षम रहता है और लोग भी काम नहीं देते। राज्य शासन की यह योजना हम जैसे श्रमिकों के लिए वरदान बनी है और खाते में 20 हजार रुपए की राशि हमारे और हमारे परिवार के लिए बहुत उपयोगी है। इसके लिए उन्होंने शासन का आभार जताया और उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद कहा।

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके निर्माण श्रमिकों को मंडल की सदस्यता से निवृत्त होने से पहले बेहतर जीवन यापन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 20,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जा रही है। श्रमिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। अधिक राशि प्राप्त कर श्रमिक अपना जीवन यापन उच्च तरीके से कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!