ChhattisgarhRaipur

जगदलपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर CM बघेल ने जताया दुःख…मृतक के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रूपए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 04 लाख तथा घायलों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटना में बुधराम, पिता रामू 23 वर्ष की मृत्यु हो गई है और 20 व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों का जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!