ChhattisgarhRaipur

आज ‘दावते रोजा इफ्तार‘ में शामिल होंगे CM बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 5.45 बजे राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित ‘दावते रोजा इफ्तार‘ में शामिल होंगे। बता दें कि इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। 23 मार्च को चांद के दीदार के साथ भारत में 24 मार्च से रमजान के महीने की शुरुआत हो गई है। जल्द ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद यानी ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास है। एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद के इंतजार की खुशी अलग ही होती है।

इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, साल के नौवें महीने में रोजा रखा जाता है और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। इस दिन सभी रोजेदारों के रोजे पूरे हो जाते हैं। हालांकि ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही मुकम्मल की जाती है। जिस दिन चांद दिखता है, उस दिन को चांद मुबारक कहा जाता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!