ChhattisgarhRaipur

CM बघेल करेंगे एक क्लिक और इन हितग्राहियों के खाते में आज आ जाएंगे 7 करोड़ 5 लाख रुपये

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 5 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे।

जिसमें 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रूपए और महिला समूहों को एक करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

राज्य में अब तक 4,564 गौठान स्वावलंबी हो चुके

यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 4.59 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.76 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.83 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में अब तक 4,564 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 35.19 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!