ChhattisgarhRaipur

CM बघेल पेश करेंगे बजट , छत्त्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से

रायपुर। छत्त्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च यानी कल से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होगा। जानकारी के अनुसार 6 मार्च को राज्य सरकार बजट प्रस्तुत कर सकती है। 24 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 14 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी। होली के कारण सात मार्च से 12 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलेगी। वित्त्त विभाग के अधिकारियों की मानें तो छह मार्च को मुख्यमंत्री और वित्त्त विभाग के भारसाधक मंत्री भूपेश बघेल वित्त्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। सत्र को लेकर बीजेपी भी तैयार है। इस संबंध में पार्टी ने बुधवार शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है। जिसमें सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!