ChhattisgarhRaipur

CM भूपेश ने की घोषणा : रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में बनेगा डिजिटल लाइब्रेरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के प्रवास पर हैं। सीएम वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री आज अम्बिकापुर पीजी कॉलेज के हॉकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान सीएम बघेल ने कई घोषणाएं की है।

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह होगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है।

राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की बनाया जाएगा।

मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा। अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है।

सुरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे।

जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा।

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!