ChhattisgarhRaipur

सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे…

 रायपुर :महंगाई को लेकर कांग्रेस कल दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दिल्ली पहुंच चुके हैं।

वहीं, कांग्रेस के कल होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मंत्री अनिला भेड़िया, कवासी लखमा, शिव डहरिया, रुद्र कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि, प्रदेश के कई मंत्री और विधायक आज शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!