ChhattisgarhRaipur

झारखंड के सियासी संकट पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान: बोले- बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है

रायपुर: झारखंड के सियासी संकट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। हिमाचल प्रदेश दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, झारखंड के विधायक आए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। पश्चिम बंगाल में 3 विधायक पकड़े गए थे। अभी जिस प्रकार से स्थितियां चल रही हैं। इलेक्शन कमीशन ने राजभवन को पत्र दिया है। 1 सप्ताह हो गया है, लेकिन राजभवन से लिफाफा खुल ही नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब यही है कि इसके अंदर खाने में कुछ-कुछ पक रहा है, तो ऐसी स्थिति में वहां के विधायकों को सुरक्षित रखने का फैसला किया गया है। इस बीच उन्होंने रमन सिंह के आरोप पर भी पलटवार किया। रमन सिंह के उठाए सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के दूसरे पार्टी के विधायकों को उठा-उठा कर ले गए, उस समय उनकी बोलती बंद क्यों थी? उस समय बोलना था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!