ChhattisgarhPolitical

CM भूपेश ने बोला हमला , मोदी की फोटो के साथ लगा दी बलात्कारी की तस्वीर, यह देश के प्रधानमंत्री का अपमान

भानूप्रतापपुर : भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को लेकर कांग्रेस का हमला जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री अमरजीत भगत ने आज फिर से इसे लेकर भाजपा पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा नेताओं ने एक बलात्कारी की तस्वीर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ लगा दी। यह हमारे देश के प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा अपमान है ।

भाजपा नेताओं को पीएम मोदी के फोटो से ब्रह्मानंद की तस्वीर तुरंत अलग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में नैतिकता बची है तो प्रदेश से लेकर शीर्ष नेतृत्व को ब्रह्मानंद से दूरी बना लेनी चाहिए। उन से समर्थन वापस ले लेना चाहिए ।

वहीं इस मुद्दे पर मंत्री अमरजीत भगत ने भी हमला बोला। भाजपा के विभीषण कौन के सवाल पर आज कहा की 2019 में झारखंड में भाजपा की सरकार थी, जब यह मामला दर्ज हुआ था। तब यहां से प्रदेश के एक बड़े नेता ने झारखंड के मुख्यमंत्री को फोन कर आरोपी को बचाने की सिफारिश की थी।

झारखंड में भाजपा की सरकार थी इसलिए इतने दिनों तक मामले को दबाया रखा गया। भाजपा के विभीषण के नाम के खुलासे पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को भी पता है कि उनका विभीषण कौन है इसलिए उन्हें ही ढूंढना चाहिए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!