ChhattisgarhRaipur

आज होगी CM भूपेश की यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ भेंट- मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद 15 जुलाई की शाम यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भेंट- मुलाकात करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बघेल 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ भेंट-मुलाकात कर रूबरू होंगे।

Related Articles

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है कि अपने योगदान से यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार हमारे सुंदर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। यह रचनात्मक का क्षेत्र है, जिन लोगों ने इस क्षेत्र को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए चुना है। उनका प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन जरूरी है।

इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इनके साथ अपनी भेंट-मुलाकात तय की है। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की हमेशा से लोगों के बीच अच्छी खासी पैठ है।

ऐसा हो भी क्यों नहीं क्योंकि छत्तीसगढ़वासियों का अपनी माटी की संस्कृति के साथ गहरा लगाव है। वहीं यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से इसे लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!