ChhattisgarhRaipur

ATM वाले बयान पर रमन सिंह पर सीएम भूपेश का तीखा हमला, कहा: कानूनी नोटिस भी दूंगा और मानहानि का मुकदमा भी करूंगा

रायपुर  : ‘रमन सिंह या तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, नहीं तो कानूनी नोटिस दूंगा और मानहानी का मुकदमा भी करूंगा’… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ATM वाले बयान व 25 रूपया प्रति टन कोयला पर लेने के मामले में रमन सिंह पर सीएम भूपेश ने तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो उन्होंने आरोप लगाया है, उसे प्रमाणित करें, नहीं तो कानूनी नोटिस भी दूंगा और मानहानि का मुकदमा भी करूंगा।

बता दें कि कल छापे के मुद्दे पर रमन सिंह ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। वहीं अधिकारियों के खिलाफ भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किये थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हम डरते नही है , जो दोषी हो कार्यवाही करें , पर राजनीति से प्रभावित हो कर कार्यवाही कर रहे है। राजनीतिक लाभ के लिए कार्यवाही हो रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!