ChhattisgarhRaipur

 CM ने पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 06 फरवरी 2023

Related Articles
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वराज्य पार्टी के संस्थापक पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा  कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे। गांधी जी के आव्हान पर उन्होंने वकालत छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!