ChhattisgarhRaipur

सीएम साय ने रद्द किया मुंबई दौरा ,वापस लौटकर दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा में हुए शामिल ,अर्थी को दिया कांधा

रायपुर। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। देश के अलग-अलग राज्यों से घूमने के ले कश्मीर गए लोगों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। इसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया की भी मौत हो गई। आतंकवादियों ने उनके सिर पर गोली मारी थी। दिनेश मिरानिया के मौत की जानकरी मिलते ही उनके परिजनों समेत राजधानी के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं और अधिकारियों ने दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

बुधवार देर शाम दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर कार्गो विमान से रायपुर लाया गया और आज यानी गुरूवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से शुरू होकर मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंची। दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मृतक दिनेश मिरानिया की अर्थी को कांधा दिया। अंतिम यात्रा में शामिल हुए सभी नेताओं ने दिनेश मिरानिया के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने मृतक दिनेश मिरानिया के बड़े भाई भोपाल अग्रवाल को ढांढस बढ़ाया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!