ChhattisgarhRaipur

विधायक कवासी लखमा के तबियत को लेकर CM साय ने जाहिर की चिंता

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कोटा विधायक कवासी लखमा को आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हार्ट अटैक आया। जिसके बाद विधायक लखमा को आनन-फानन में इलाज के लिए एमएमआई अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं उन्हें देखने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे है।इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर ट्वीट कर विधायक लखमा की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा में ही कवासी लखमा ने बैचेनी और घबराहट के साथ पसीने आने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें तुरंत रायपुर अस्पताल में भर्ती गया। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!