ChhattisgarhRaipur

सीएम साय ने महिला दिवस का दिया तोहफा,जारी की महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त

Related Articles

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी करते हुए सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में संपन्न हुआ, जहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मड़ई मेला का समापन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “आपकी सखी” वेब पोर्टल, “सुविधा प्रणाली” मोबाइल ऐप और “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान के पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इन योजनाओं से प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिलेगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री का जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की मातृशक्ति को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा, कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।नवा रायपुर में यूनिटी मॉल का निर्माण किया जाएगा, जो महिला उद्यमियों को नए अवसर प्रदान करेगा।हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, सरकार उनके विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण की सौगात दी है, जिससे आने वाले समय में उन्हें और अधिक अवसर मिलेंगे।

हितग्राहियों का किया सम्मान
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी शिरकत की। उन्होंने भी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!