ChhattisgarhRaipur

सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर, शीर्ष नेताओं से हो सकती है अहम बैठक

सीएम विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा आज (गुरुवार, 21 अगस्त 2025) से शुरू हो रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 08:20 बजे रायपुर स्थित सीएम हाउस, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 08:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Related Articles

दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री इंडिगो फ्लाइट (6E-2191) से सुबह 09:15 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 11:10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद उनका काफिला 11:30 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेगा।

दिनभर का कार्यक्रम रिजर्व

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम फिलहाल रिजर्व रखा गया है। संभावना है कि दिल्ली प्रवास के दौरान वे पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और केंद्र से समन्वय पर चर्चा हो सकती है।

संभावित अहम बैठकें

प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि सीएम विष्णुदेव साय का यह दिल्ली दौरा राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!