ChhattisgarhRaipur

CM विष्णुदेव साय ने बस्तर में संभाली कमान, आज दो चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। राज्य के कई इलाके नक्सलवाद से प्रभावित हैं जिस कारण से चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में कराए गए थे। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

इसी कड़ी में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में मतदान होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 4 सहायक केंद्र समेत 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 2 सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बस्तर संभाग में चुनावी प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। इसके साथ ही सीएम साय आज बस्तर, सुकमा और चित्रकोट में सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे नारायणपुर जिले के बेलूर में “जनसभा” को संबोधित करेंगे और फिर मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे रायपुर लौटेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!