ChhattisgarhRaipur

सीएम विष्णुदेव साय पूरे मंत्रिमंडल के साथ जाएंगे अयोध्या, आस्था ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अयोध्या धाम की ओर जाने वाली आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आज 1344 रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। विधानसभा के बाद मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ सीएम साय भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज बसंत पंचमी का दिन है सरस्वती पूजन का दिन है। आज इसी दिन 14 फरवरी 1889 को पहली बार रायपुर से बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी। आज इसी बसंत पंचमी के दिन रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। यह शुभ संयोग है। आज 1344 रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। वे भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं। यह बहुत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि रामभक्त रामलला का आशीर्वाद लेकर लौटें और छत्तीसगढ़ की खुशहाली का आशीर्वाद रामलला से लेकर लौटें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विधानसभा के बाद मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

आज रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या धाम की ओर जाने वाली आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकार से गूंज गया। यह गूंज तब तक उठती रही जब तक कि ट्रेन की अंतिम बोगी विदा न हो गई। 1344 रामभक्त इस ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें विदा किया। लोग इतने उत्साह में थे कि इसे शब्दों में बयान करना उनके लिए कठिन था। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में भव्य मंदिर निर्माण हम सबका सपना था। मोदी जी ने इसे पूरा किया। साथ ही हम सबका सपना था कि रामलला के दर्शन अयोध्या धाम में करें, यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सार्थक कर दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!