ChhattisgarhRaipur

कलेक्टर ने खनिज के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज यहां रेडक्रास सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार की महत्तवपूर्ण योजनाओं-स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सुपोषण अभियान, बिजली बिल हॉफ, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राशन कार्ड, राजीव गांधी आश्रय पट्टा योजना, गोधन न्याय योजना, धान खरीदी सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में मुख्यमंत्री द्वारा जिले में भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय में दिलाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

डॉ भुरे ने जमीनों के नामांतरण, बंटवारा आदि के बाद तत्काल बिना देर किए राजस्व रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारी से कहा कि खनिज के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अवैध प्लांटिंग पर लगातार कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने सभी विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित मुख्यालय में रहकर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के निर्देश भी बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर श्री जयंत नहाटा, अतिरिक्त कलेक्टर एन.आर.साहू, अपर कलेक्टर बी.बी.पंचभाई एवं बी.सी.साहू सभी एस.डी.एम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ भुरे ने छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन तथा रामायण मंडली के आयोजनों को सुव्यवस्थित तरीके से करने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति में रामायण मंडली विशेष स्थान रखती है। राज्य शासन द्वारा पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करने और किसानों के लिए सभी प्रकार की सुविधाए सुनिशिचत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डॉ भुरे ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड बनाने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन मंजुर करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने सड़कों के पेचवर्क भी तेजी से कराने को कहा। डॉ भुरे ने किसानों के सिंचाई पंपो तक बिजली पहुंचाने, लो-वोल्टेज की समस्या को ठीक करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ भुरे ने जनचौपाल और लोकसेवा गांरटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किए। उन्होंने अनुविभागवार प्रत्येक प्रकरणों की समीक्षा भी की।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!