ChhattisgarhRaipur

इस वजह से जिला व्यापार उद्योग केंद्र के प्रबंधक निलंबित

 रायपुर :  उद्योग संचालनालय ने जिला व्यापार उद्योग केंद्र के प्रबंधक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई प्रबंधक नरेंद्र कुमार देवांगन के खिलाफ इसलिए की गई है, क्योंकि तबादले के बाद भी उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। वहीं अब आदेश की अवहेलना पर उद्योग संचालक ने उन्हें निलंबित कर कार्रवाई की है।

transfer.jpg

वहीं जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में प्रबंधक नरेंद्र कुमार देवांगन का मुख्यालय, जिला व्यापार उद्योग केंद्र (जशपुर) निर्धारित किया गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

बता दें कि तबादला आदेश में स्पष्ट रूप से यह कह दिया गया था कि अधिकारी समय पर ड्यूटी ज्वाइन कर ले नहीं तो कार्रवाई होगी। लेकिन नरेंद्र कुमार देवांगन ने समय अधिकारी के आदेश की अवहेलना की। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!