Bhilai-Durg

शोक समाचार:- कांग्रेसी नेता वी के सैमुएल का निधन

दुर्ग संवादाता अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि संदीप सैमुएल, संजीव सैमुएल ,संध्या भेलवा, संगीता सैमुएल के पिताजी वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व ब्लॉक 5 कांग्रेस अध्यक्ष भिलाई नगर एवं विधायक बी डी कुरैशी जी के विधायक प्रतिनिधि विमल कुमार सेमुएल जी का आज सुबह 7: बजे उपचार के दौरान निधन हो गया वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे

उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान दिनांक 09/03/23 दिन गुरुवार न्यू आदर्श सड़क 2/C, मकान न. 274, जोन : 1, दुर्ग से भिलाई, क्रिश्चियन कब्रिस्तान के लिए 12 बजे निकलेगी उनके निधन से राजनीति के क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार के सदस्यों को दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें भिलाई एवं दुर्ग क्षेत्र वासियों में शोक की लहर व्याप्त उक्त रहवासियों का कहना है कि उनकी याद हमेशा खलेगी साथ में भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!