Chhattisgarh

आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक…सिंहदेव के विभाग छोड़ने पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक बुलाई गई हैं। बैठक में कल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव, विधानसभा सत्र के अलावा राज्य की ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की संभावना हैं।

Related Articles

शाम 7 बजे बैठक का शेड्यूल आया है। बैठक में कल 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा के अलावा 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों के सम्बंध में भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग से इस्तीफे के बाद उपजे राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की संभावना है। क्योंकि कल इस्तीफे के बाद कांग्रेस के सभी विधायक एकसाथ एकजुट होंगे। और एसी स्थिति में सरकार व प्रदेश में कांग्रेस के सबसे चर्चित ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा न हो एसा हो ही नही सकता। प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों में से 71 पर कांग्रेस के विधायक हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!